Wednesday, October 21st, 2026

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण यात्री गाडियों का मार्ग परिर्वतन

रायपुर

रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु उत्तर पूर्व रेलवे के वाराणसी मंडल के औड़िहार-भटनी सेक्शन के भटनी स्टेशन में पेच डबलिंग कार्य हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ यात्री गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियाँ
1 नवम्बर को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया मानिकपुर-प्रयागराज-अयोध्या-मनकापुर-गोरखपुर जंक्शन के रास्ते नौतनवा जाएगी।
5 नवम्बर को नौतनवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या-सुल्तानपुर-प्रयागराज जंक्शन के रास्ते दुर्ग आएगी।

देरी से रवाना होने वाली गाड़ी -
29 अक्टूबर एवं 3 नवम्बर को नौतनवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 01 घंटा 30 मिनट देरी से रवाना होगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय