Wednesday, October 21st, 2026

जिला परिवहन अधिकारी ने वाहनों से 40 हजार रूपए का समन शुल्क वसूला

डिंडौरी  
कलेक्टर रत्नाकर झा के निर्देशन में जिला परिवहन अधिकारी के द्वारा डिंडोरी शहपुरा मार्ग पर सोमवार को वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान अवैध रूप से संचालित वाहनों से समन शुल्क वसूला गया। कुछ वाहनों को पुलिस थाना शहपुरा में कानूनी कार्यवाही करने के लिए सौंपा गया। कलेक्टर  झा के निर्देशन में जिले में वाहन चेकिंग का कार्य निरंतर जारी रहेगा और अवैध रूप से संचालित वाहनों पर कार्यवाही कर समन शुल्क वसूला जाएगा। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान स्कूल बस क्रमांक एमपी 52 डीए 0218 से 5000/- रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया।

यात्री बस में बैठक क्षमता से अधिक यात्रियों का परिवहन करने पर वाहन क्रमांक एमपी 52 एलए 0304 से 10000/- रुपये का शुल्क वसूल किया गया। बिना पंजीयन किए अवैध रूप से संचालित जेसीबी मशीन को जप्त कर पुलिस थाना शहपुरा में कानूनी कार्यवाही के लिए सौंपा गया। इसी प्रकार से अवैध रूप से संचालित वाहनों से 25000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। जिला परिवहन अधिकारी द्वारा चेकिंग के दौरान कुल 40000/- रुपये समन शुल्क वसूला।

 

#District Transport Officer

Source : Agency

पाठको की राय