Friday, October 23rd, 2026

पंचायती राज दिवस पर जनपद सूरजपुर एवं ग्राम पंचायत बसदेई हुए पुरस्कृत

सूरजपुर
पंचायती राज दिवस के अवसर पर जिले की जनपद पंचायत सूरजपुर एवं ग्राम पंचायत बसदेई को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। योजना का उद्देश्य कौशल विकास और अन्य उपायों के माध्यम से आजीविका के अवसरों में वृद्धि कर शहरी और ग्रामीण गरीबी को कम करना है। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत सूरजपुर सभा कक्ष में आयोजित किया गया था। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र भटगांव के विधायक पारसनाथ राजवाड़े, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ राहुल देव, जनपद पंचायत अध्यक्ष जगलाल, जिला पंचायत सदस्य बिहारी कुलदीप, मति उषा सिंह एवं महेश्वर पैंकरा उपस्थित थे।

 

#District Surajpur

Source : Agency

पाठको की राय