Tuesday, October 20th, 2026

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्रों का वितरण

बडवानी
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंतसिंह पटेल ने जिले के ग्राम आमल्यापानी, बड़गांव, सजवानी, रेहगुन, बालकुआ, तलवाड़ा बुजुर्ग, लोनसरा, बोरलाय, तलून, बगूद, करी पहुंचकर पात्र महिलाओं को स्वीकृति पत्रों का वितरण किया। इस दौरान उन्होने महिलाओं को बताया कि नारियों के सम्मान के लिए प्रदेश सरकार द्वारा यह योजना प्रारंभ की गई है। योजना के तहत 10 जून से महिलाओं के बैंक खातों में 1 हजार रुपये प्रतिमाह की राशि प्राप्त होने लगेगी। इस दौरान जनपद पंचायत बड़वानी उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि भूपेन्द्र गोयल सहित ग्रामों के सरपंच, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

#District

Source : Agency

पाठको की राय