Monday, October 26th, 2026

14 जुलाई को होगी जनपद सदस्य पद के परिणाम की घोषणा

भोपाल

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने बताया है कि 14 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से पंच, सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य पद की मतगणना का सारणीकरण और निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जायेगी। साथ ही जिला पंचायत सदस्य के लिए मतों का विकासखंड स्तरीय सारणीकरण भी 14 जुलाई को किया जायेगा।

जिला पंचायत सदस्य का परिणाम 15 जुलाई को

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का जिला मुख्यालय पर सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा 15 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से की जायेगी।

 

 

#District member

Source : Agency

पाठको की राय