Tuesday, October 20th, 2026

जिला स्तरीय युवा उत्सव का हुआ रंगारंग आगाज, 600 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल

धमतरी
छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निदेर्शानुसार जिला स्तरीय युवा उत्सव का दो दिवसीय आयोजन का आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर नगर निगम के महापौर विजय देवांगन उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चंद्राकर एवं सदस्य श्रीमती कविता बाबर मौजूद थीं। जिला स्तरीय युवा उत्सव में कुल 609 प्रतिभागी शामिल होंगे, जो विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे।

स्थानीय आमातालाब रोड स्थित पंढरीराव कृदत्त इनडोर स्टेडियम में आयोजित युवा उत्सव में मुख्य अतिथि देवांगन ने कहा कि जब प्रदेश में छत्तीसगढि?ा मुख्यमंत्री ने बागडोर संभाली है, तब से यहां की विलुप्तप्राय सांस्कृतिक विरासतों, तीज-त्यौहारों को पुनर्जीवन मिल रहा है। उन्होंने न सिर्फ यहां की पम्पराओं को संजोने का कार्य किया, बल्कि इन सबको एक विशिष्ट पहचान दिलाने का भी काम किया। महापौर ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष चंद्राकर ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि आधुनिकता के दौर में समाज अपनी पुरातन, वैभवशाली धरोहरों को भूलता जा रहा है, ऐसे में प्रदेश के माटीपुत्र मुख्यमंत्री ने इन्हें जिंदा रखने का बीड़ा उठाया, जो आज फलीभूत हो रहा है। इसके पहले, जिला पंचायत की सी.ई.ओ. श्रीमती प्रियंका महोबिया ने जिला स्तरीय युवा उत्सव को लेकर प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि 38 प्रकार की विभिन्न विधाओं में प्रतिस्पर्धा आयोजित कराई जा रही है, जिसमें चारों विकाखण्ड के प्रतिभागी शामिल हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल-भावना से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आव्हान किया। इस अवसर पर खेल अधिकारी श्रीमती उमा राज, डिप्टी कलेक्टर दिव्या पोटाई सहित खेल प्रशिक्षक एवं प्रतिभागी मौजूद थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय