Sunday, October 25th, 2026

जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर ने रखी बैठक, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन शामिल हुआ, संघ ने प्रधान पाठक पद पर शीघ्र पदोन्नति करने की मांग की

रायपुर
जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर द्वारा सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला मे पदोन्नति के संबंध मे सभी संघो की बैठक रखी गई थी जिसमें छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन रायपुर के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला के नेतृत्व मे पदाधिकारीगण शामिल हुए । बैठक में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला  ने रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय खंडेलवाल से त्रुटिरहित वरिष्ठता सूची जारी कर शीघ्र पदोन्नति करने की मांग की गई, जिस पर डीईओ ने नियमानुसार निराकरण कर वरिष्ठता सूची जारी कर सहायक शिक्षको की पदोन्नत करने की बात कही एवं जीपीएफ पासबुक संधारण, सर्विस बुक लेखा संपरीक्षक से सत्यापन, सर्विस बुक संधारण सहित डुप्लीकेट सर्विस बुक प्रदान करने , 2008 के सेटअप के आधार पर युक्तिकरण करनेआदि सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई तथा इस संबंध में लिखित ज्ञापन सौंपा गया। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कार्यवाही करने की  बात कही।  
मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला, प्रांतीय महामंत्री योगेश ठाकुर, प्रदेश मंत्री जितेंद्र मिश्रा, जिला संयोजक कन्हैया कंसारी, जिला कोषाध्यक्ष अतुल शर्मा,अभनपुर ब्लाक अध्यक्ष बुद्धेश्वर बघेल,धरसींवा ब्लाक अध्यक्ष रविंद्र सांगसुरतान, जिला महामंत्री मनोज मूछावड., जिला संगठन मंत्री रूद्र तिवारी, गंगा प्रसाद नागरची सहित जिला व ब्लॉक पदाधिकारीगण उपस्थित थे ।

 

#District Education Officer Raipur

Source : Agency

पाठको की राय