Saturday, October 24th, 2026

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने किया उपभोक्ता अदालत का आयोजन

गाजियाबाद.
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने उपभोक्ता अदालत का आयोजन किया। इसमें कुल 21 मामले सुनवाई के लिए आए। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन ने पांच मामलों का निस्तारण कर दिया। पांच मामलों के निस्तारण में 2.93 लाख का समझौता हुआ। हरेंद्र कुमार गौतम और एक्साइड इंडस्ट्रीज के बीच 30 हजार, शलेक चंद और फोनिक्स स्पीच के बीच 11 हजार, घनश्याम और टाटा एआईजी के बीच 82,150, आशीष गुप्ता और मिग्सन कंपनी के बीच 1.70 लाख का समझौता हुआ और मंजू व जीडीए के बीच मामले को समाप्त कर दिया गया।

 

#consumer court

Source : Agency

पाठको की राय