Sunday, October 25th, 2026

लापरवाही, मनमानी रवैया को लेकर जिला कांग्रेस कल करेगी विद्युत विभाग छतरपुर का घेराव

छतरपुर
कल दिनांक 5 अगस्त 2021 दिन गुरुवार को समय 12 बजे करेंगी विधुत विभाग का घेराव, घेराव कर धरना प्रदर्शन करके सौंपेंगे राज्यपाल के नाम विद्युत अधिकारी को ज्ञापन।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष लखन लाल पटेल ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही एवं मनमानी रवैया को लेकर आम जनता परेशान है वैसे भी कोरोना की मार से जनता का जीवन अस्त-व्यस्त है तो वही मनमानी रीडिंग और विद्युत विभाग के द्वारा मनमानी रकम विद्युत बिल के जरिए जनता से वसूल रही है जिसको लेकर कल 12:00 बजे जिला कांग्रेस के नेतृत्व में विद्युत विभाग का घेराव किया जाएगा घेराव कर धरना प्रदर्शन देते हुए राज्यपाल के नाम विद्युत विभाग अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा जिसमें जिले के सभी कार्यकर्ता गण एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

 

#District Congress

Source : Agency

पाठको की राय