Sunday, October 25th, 2026

जिला सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा के कार्यो की समीक्षा की

छतरपुर
कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देंश पर जिला सीईओ अमरबहादुर सिंह ने आज छतरपुर के जिला पंचायत सभाकक्ष में जनपद पंचायत छतरपुर के सचिव एवं रोजगार सहायकों की बैठक ली। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में प्रगति को लेकर पंचायत बार समीक्षा की जिसमें ३ पंचायतों के सचिवों के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में रूचि न लेेने एवं लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

गुमान बिहारी अहिरवार ग्राम पंचायम बरायचखेरा, परमानंद यादव सचिव ग्राम पंचायत महेबा, रामप्यारे रैकवार सचिव ग्राम पंचायत कांटी के साथ एक अन्य सचिव को स्वच्क्ष्ता मिशन में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया है । बैठक में ही सभी सचिवों ेके सामनेे जब निलंबित हुए तब सभी सचिवों में हडकंप मच गया । इस अवसर पर जनपद पंचायत के सीईओ मजहर अली, मनरेगा के परियोजना अधिकारी चक्रेश जैन, जनपद के सहायक यंत्री पीएन शुक्ला एवं जिला पंचायत प्रधानमंत्री आवास योजना के प्र्रभारी नारायण तिवारी के अलावा जनपद के कई ओर सहायक अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे । जिला सीईओ के सख्त तेवर को देखते हुए आज जनपद में हडकंप मचा रहा।

 

Source : Agency

पाठको की राय