Friday, October 23rd, 2026

आधार प्रमाणीकरण के जरिए सुगमता से राशन सामग्री का वितरण

रायपुर
वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत राज्य में माह जुलाई 2021 से आधार प्रमाणीकरण के जरिए राशन कार्डधारी परिवारों को सफलता पूर्वक वितरण हो रहा है। राशन सामग्री के वितरण का ट्रायल रन रायपुर एवं धमतरी नगर निगम क्षेत्र की 181 दुकानों में प्रारंभ किया गया था। जिसे माह सितंबर में प्रदेश के 22 जिलों के नगरीय क्षेत्रों की एक हजार 393 उचित मूल्य दुकानों में इस ट्रायल रन का विस्तार किया गया है। इन 22 जिलों के नगरीय क्षेत्रों में संचालित एक हजार 393 उचित मूल्य दुकानों में स्थापित ई-पोस मशीन के जरिए इस माह 6 सितंबर  से 13 सितंबर तक एक लाख 94 हजार 137 राशन कार्डधारियों द्वारा राशन सामग्री का उठाव किया जा चुका है। इसमें दो हजार 142 राशन कार्डधारियों द्वारा अपनी मूल दुकान को छोड़कर अन्य पसंद की दुकान से राशन सामग्री का उठाव किया गया है।

खाद्य विभाग के अधिकारियो ने आज यहां बताया कि माह सितंबर में अब तक रायपुर जिले में 48 हजार 100 राशन कार्डधारियों, दुर्ग जिले में 27 हजार 668 राशन कार्डधारियों, बिलासपुर जिले में 21,421 राशनकार्डधारियों, कोरबा जिले 18 हजार 449 राशनकार्डधारियों, रायगढ़ जिले में 14 हजार 922 राशन कार्डधारियों, राजनांदगांव में 10 हजार 911 राशन कार्डधारियों, सरगुजा जिले में 6 हजार 786 राशनकार्ड धारियों द्वारा द्वारा राशन सामग्री का उठाव किया जा चुका है।  

अधिकारियों ने बताया कि आधार प्रमाणीकरण के जरिए राशन सामग्री के वितरण तथा सर्वर को लेकर कोई समस्या नहीं है तथा सुगमता से सभी हितग्राहियों को राशन सामग्री का वितरण जारी है।

खाद्य अधिकारियों द्वारा रायपुर शहर की तीन उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया गया तथा इन दुकानों में भी आधार प्रमाणीकरण के जरिए राशन सामग्री के वितरण और सर्वर को लेकर कोई समस्या नहीं पाई गई। इन दुकानों में से सिविल लाइन्स क्षेत्र में स्थित शॉप आईडी क्रमांक 441001104 में 13 सितंबर 2021 तक 197 राशन कार्डधारियों को तथा शॉप आईडी क्रमांक 441001106 में 190 राशन कार्डधारियों को राशन सामाग्री वितरण होना पाया गया। खमतराई क्षेत्र में स्थित शॉप आईडी क्रमांक 441001107 में 150 हितगाहियों को राशन सामग्री का वितरण किया जा चका था। ई-पोस मशीन के जरिए आधार प्रमाणीकरण के द्वारा राशन सामग्री के वितरण से पीडीएस की राशन सामग्री के वितरण कार्य में अधिक पारदर्शिता बढ?े के साथ-साथ हितग्राही को अपनी पसंद की दुकान से राशन सामग्री प्राप्त करने की सुविधा भी प्राप्त हो रही है।

 

#Distribution

Source : Agency

पाठको की राय