Tuesday, October 20th, 2026

आयुष मेला में औषधीय पौधों का हुआ वितरण

अमरपाटन
शाषकीय आयुष औषधालय कठहा में जिला आयुष अधिकारी डॉ नरेंद्र सिंह पटेल के निर्देशन में औषधालय प्रभारी डॉ दिव्या सिंह द्वारा ब्लांक स्तरीय आयुष मेला का भव्य आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पंचायत मंत्री रामखेलाबन पटेल व कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत वन समित के सभापति हरीशकांत त्रिपाठी ने की कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा औषधीय पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से भरतलाल मिश्रा, रमाशंकर मिश्रा, डोमा सरपंच अभिलाषा दाहिया, पूर्व सरपंच जे पी कुशवाहा रहे।  

यह आयोजन आयुर्वेदिक औषधालय एच डब्लू सी कठहा में किया गया। जिसमे योग प्रशिक्षण सुमन कुशवाहा व योग सहायक जे पी कुशवाहा ने योगा के माध्यम से कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए अलग अलग योगासन कराए। साथ ही बी पी, सुगर, बतब्याधि, उदार, बिकार आदि से सम्बन्धित 512 मरीजो की जांच के बाद उपलब्ध निःशुल्क औषधि वितरित की गई। शिविर में डॉ दिब्या सिंह के साथ डॉ सौरभ सिंह, डॉ रेशू सिंह, डॉ लक्ष्मी पाण्डेय, डॉ बालेन्द्र शेखर पटेल, डॉ कमल प्रजापति,  पैरामेडिकल में धर्मशीला पटेल, बाल्मीक शुक्ला, सचिव नवल कुशवाहा, शशि कटियार, कामता कुशवाहा, राजनारायण सिंह, राकेश शुक्ला, विनीत मिश्रा, मुन्नी देवी मिश्रा, श्यामकली मिश्रा, सुमन त्रिपाठी सहित सैकड़ों मरीज उपस्थित रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय