Tuesday, October 20th, 2026

जैतहरी में विद्यार्थियों को निःशुल्‍क साईकल का किया गया वितरण

अनूपपुर
67 वें मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. जैतहरी में निःशुल्‍क साईकल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद जैतहरी की अध्यक्ष श्रीमती नवरत्नी विजय शुक्ला, एसडीएम श्री विजय डेहरिया, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री आर.बी. प्रसाद, तहसीलदार श्री शशांक शेण्डे, मॉडल स्कूल के प्राचार्य श्री ओंकार सिंह धुर्वे, कन्या उ.मा.वि. के प्राचार्य श्री शिरीष श्रीवास्तव, शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. के प्राचार्य श्री डी.पी. मिश्रा आदि उपस्थित थे।

निःशुल्‍क साईकल वितरण कार्यक्रम के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की गई। कार्यक्रम का संचालन उत्कृष्ट विद्यालय के सांस्कृतिक प्रभारी श्री एस.के. दास द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के लिए राज्य शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने तथा प्रगति के नए सोपान प्राप्त करने के संबंध में प्रेरक उद्बोधन दिया गया।

 

Source : Agency

पाठको की राय