Friday, October 23rd, 2026

भोपाल नागरिक सहकारी बैंक खाताधारकों को भुगतान राशि के चेक वितरित

भोपाल
सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया ने भोपाल नागरिक सहकारी बैंक खाताधारकों को उनकी जमा राशि के चेक वितरित किए। भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश पर जनवरी 2018 में भोपाल नागरिक बैंक के लायसेंस को निरस्त करते हुए लेन–देन बंद कर दिया था।

सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया ने कहा है कि बैंक के सभी खाताधारकों को उनके बैंक में जमा धन के भुगतान की व्यवस्था के निर्देश दिए गए थे। बैंक को 33 हज़ार 995 खाताधारकों को 16 करोड़ 12 लाख रूपये का भुगतान करना है।

बैंक प्रबंधक एवं परिसमापक श्री छबिराम बाघमरे ने बताया कि बैंक के खाताधारकों को उनकी जमा राशि का भुगतान करना प्रारंभ कर दिया गया है। शुरुआत में 8 करोड़ 43 लाख 94 हज़ार 669 रूपये के भुगतान के चेक दिए जा रहे हैं। द्वितीय चरण में शीघ्र ही खाताधारकों की बकाया राशि का भुगतान किया जायेगा।

 

 

#Bhopal Nagarik Sahakari

Source : Agency

पाठको की राय