Wednesday, October 21st, 2026

जरूरतमंद बच्चों को बांटे गर्म कपड़े


भिलाई

सामाजिक संस्था अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से शुक्रवार को शासकीय प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल सेक्टर-7 में कक्षा 6वीं, 7 वीं व 8 वीं के 113 बच्चों को गर्म कपड़े स्वेटर दिए गए। बच्चों और शाला परिवार ने इस सेवाकार्य के लिए सोसायटी का आभार जताया।  इस अवसर पर प्रेसिडेंट अंजुम अली, कौसर खान, शाहिन खान, शबाना सिद्दीकी, फरीदा अली, समीना खान, शमीम अशरफी, लीना तज्मीन, दिलशाद बेगम, नाहिदा खान, एसएन शेख व तस्लीम फातिमा का विशेष सहयोग रहा।

 

Source : Agency

पाठको की राय