Sunday, October 25th, 2026

पुलिस और सीबीआई अधिकारी बनकर डिसलरी मालिक को लूटा,6 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज

छतरपुर
लखनऊ सीबीआई दफ्तर में खुद को बतौर एएसपी के रूप में काम करने की बात कहकर अपने साथ अन्य पांच लोगों को लेकर आए फर्जी अधिकारी ने नौगांव डिसलरी मालिक से दो लाख रूपए लूट लिए और अपने साथ डीवीआर भी साथ ले गया ताकि सीसीटीव्ही फुटेज न मिल सके। नौगांव पुलिस ने डायरेक्टर की शिकायत पर 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 395, 419, 420, 170 के तहत मुकदमा कायम किया है। सूत्र बताते हैं कि फर्जी अधिकारी को भी पुलिस ने दबोच लिया है। ऐसी संभावना है कि रविवार को इस पूरे मामले का खुलासा होगा।

 

#unknown persons

Source : Agency

पाठको की राय