Sunday, October 25th, 2026

राज्य स्कूल के सफाई कर्मियों में असंतोष-घूम-घूम कर मंत्रियों को उनके वादे दिलाने कर रहे मुलाकात

रायपुर
राज्य के शासकीय शालाओ मे पदस्थ सफाई कर्मचारियो ने सत्ता मे आने से पूर्व जो वादे उनसे किए गये थे उसको ढाई साल बाद भी पूरा नही किए जाने पर सरकार के प्रति अपना रोष जाहिर किया है ।वे घूम-घूम कर मंत्रियो से भेट कर उन्हे उनके किए गये वादे याद दिला रहे है।

छत्तीसगढ़ राज्य में विधान सभा चुनाव के पूर्व प्रदेश के शासकीय शालाओं में स्कूल सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत् अल्प वेतनभोगी कर्मचारियों को जन घोषणा पत्र में नियमितिकरण करने का वादा किया गया था। राज्य सरकार  के  3 वर्षो का कार्यकाल पूर्णता की ओर बढ रहा है इसके बावजूद अब तक सफाई कर्मचारियो का  नियमितिकरण तो दूर अंशकालिक घोषित करने में भी कोरोना, लॉकडाउन, आर्थिक संकट आदि का बहाना बनाकर राज्य सरकार उन्की मांगों की उपेक्षा कर रही है।

राज्य सफाई कर्मचारी संघ के निर्णयानसुार मंत्रियों से भेंट कर अपनी पीड़ा से अवगत् कराते हुए, उन्हें जनघोषणा पत्र में किए गए वादे को याद दिलाने उनसे भेंट कर रहे है।

प्रदेश स्कूल सफाई कर्मचारी संध के प्रांताध्यक्ष संतोष खाण्डेकर व संरक्षक प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया है कि प्रदेश के स्कूल सफाई कर्मचारी सत्ता परिवर्तन के बाद अपने नियमितिकरण के सपने देख रहे थे। जो सपना आज तक पूरा नहीं हो सका। प्रदेश के स्कूल सफाई कर्मचारी स्कूलों में 2 घण्टे काम के नाम पर स्कूलों में नियुक्ति की जाकर उन्हें प्रतिमाह मानदेय वेतन मात्र 2000/-व 2200/-रू. अंशकालिक दर पर भुगतान की जाता है। इससे परिवार के भरण पोषण में अत्यंत कठिनाई के कारण अन्य कोई रोजी-मजूरी करने के लिए बाध्य है। राज्य सरकार के वादा खिलाफी से प्रदेश के लगभग 47 स्कूल सफाई कर्मचारी जो पूर्णत: आरक्षित वर्ग के है उनमे काफी आक्रोष व्याप्त है।

स्कूलों के प्राचार्य उनसे दिनभर काम करा लेते है। आदेश में मात्र 2 घण्टे का अंशकालिक नियुक्ति बताया जाता है। इस पीड़ा से जनप्रतिनिधियों को अवगत् कराने का निर्णय लिया जाकर, प्रदेश के वरिष्ठ मंत्रियों से संघ प्रतिनिधिमण्डल भेंट कर उनसे वादे को याद दिलाने का कार्य कर रहे है। इसी कड़ी में 21 जून को राजधानी में शिव डहरिया, मंत्री स्थानीय शासन, श्रम तथा अमरजीत सिंह भगत् खाद्य, संस्कृति मंत्री से भेंटकर वादे का स्मरण कराया । और निवेदन किया गया कि नियमितिकरण न सही कम से कम 2 घण्टे की सेवा के बजाय पूर्णकालिक घोषित् कर अन्य कर्मचारियों की भांति श्रम कानून के तहत 8 घण्टे काम लिया जाकर 2000 व 2200/-रू. माानदेय के स्थान पर 10,000/-रू. मानदेय देने की मांग की।

मंत्रियों से भेंट के दौरान संघ प्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से परदेश पलांगे अध्यक्ष जांजगीर, अंकताशुभ खातून, महिला प्रभारी जशपुर, प्रदेश उपाध्यक्षमती छाया साहू, कोषाध्यक्ष भूनेश्वर भास्कर अध्यक्ष मुंगेली, सचिव भीम कुमार पटेला, संध मिडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा, मालिक राम गायकवाड़, अध्यक्ष धमतरी, संतोष नवरंग अध्यक्ष बिलासपुर, राजेश भारद्वाज अध्यक्ष रायगढ़, आदि ने पूर्ण कालिक घोषित् करने, कोरोना बीमा राशि भुगतान करने, की मांग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  से की है।

 

#राज्य स्कूल

Source : Agency

पाठको की राय