Sunday, October 25th, 2026

खाने को लेकर पत्नी से हुआ विवाद, खेत में ले जाकर कर दी हत्या

रायपुर
राजधानी रायपुर से लगे खुड़मुड़ा गांव में एक बार फिर से दर्द दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। जहां खाने को लेकर विवाद होने पर आरोपी पति खारुन सोनकर ने अपनी पत्नी को लेकर पहले खेत गया और वहां ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में अमलेश्वर पुलिस ने गांव वालों की सूचना पर हत्यारे आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया हैं। वहीं इस घटना के संबंध में पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है। इससे पहले खुड़मुड़ा गांव में भाभी ने अपने प्रेमी और पति के साथ मिलकर अपने परिवार के पांच सदस्यों की जलाकर हत्या कर दी थी, इस मामले में आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी और आखिरकार पुलिस ने सभी हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया था।

 

#food#murdered

Source : Agency

पाठको की राय