Sunday, October 25th, 2026

डिज्नीलैंड मेला व हैंडलूम एक्सपो का हुआ शुभारंभ

रायपुर
राजधानी के गास मेमोरियल मैदान में एक बार फिर नई साज सज्जा व मनोरंजन का खजाना लेकर डिज्नीलैंड  मेला का शुभारंभ हुआ। हैंडलूम एक्सपो के साथ आम लोगों की आवश्यकताओं की और भी सामान यहां स्टालों में मिलेंगे। खाना खजाना से लेकर विभिन्न प्रकार के झूलों का मजा भी ले सकते हैं। इसका शुभारंभ आज विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने किया। मेला के डायरेक्टर तमन्ना हुसैन,हितवाद के यूनिट हेड अनिल पवार व अन्य सदस्य इस मौके पर उपस्थित थे। दिल्ली प्रवास पर होने के कारण हाउसिंग बोर्ड के चेयरमेन कुलदीप जुनेजा व महापौर एजाज ढेबर नहीं आ पाए लेकिन उन्होने मेले की सफलता के लिए अपनी ओर से शुभकामना संदेश तमन्ना हुसैन को भेजा है।

 

#inaugurated

Source : Agency

पाठको की राय