Saturday, October 24th, 2026

सवर्ण समाज के साथ बंद हो भेदभाव, फर्जी मुकदमे हों वापस

भोपाल
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश संभाग के पदाधिकारियों के अतिरिक्त 40 जिलों के जिला अध्यक्ष प्रमुख्य पदाधिकारियों के साथ उपस्थित रहे। सर्वप्रथम महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक प्रारंभ की गई।

बैठक में प्रदेश के नवीन पदाधिकारी में नियुक्ति भी की गई। बैठक में फर्जी मुकदमे वापस करने, ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट में मकान, प्लाट की बंदिश खत्म करने सहित अन्य मांगें रखी गर्इं। मांगों को लेकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना पूरे प्रदेश में बैठकें व कार्यक्रमों की शुरुआत करेगी, जिसमें स्वर्ण समाज के सांसदों व विधायकों से खुला संवाद करेगी तथा प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लेने व अन्य मांगों को पूरा नहीं होने पर प्रदेश स्तरीय आंदोलन कर आगामी सत्र में विधान सभा का घेराव किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव पंकज सिंह पुरनी, प्रदेश संगठन मंत्री शैलेन्द्र सिंह झाला, प्रदेश सचिव अजीत सिंह डोडिया, भोपाल  जिला अध्यक्ष अजीत सिंह सोलंकी व भारी संख्या में करणी सैनिक उपस्थित रहे।

 

#Discrimination

Source : Agency

पाठको की राय