Friday, October 23rd, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से मिले आईआईएमसी के महानिदेशक

लखनऊ
भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को आईआईएमसी की वर्तमान शैक्षिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों की जानकारी दी।

प्रो. द्विवेदी ने संस्थान की भविष्य की योजनाओं के विषय में भी मुख्यमंत्री से चर्चा की। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने मीडिया शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्रों में किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों के लिए भारतीय जन संचार संस्थान और प्रो. द्विवेदी की प्रशंसा की।

इस मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि प्रो. द्विवेदी यशस्वी पत्रकार और लेखक हैं, ऐसे बौद्धिक योद्धा निश्चय ही नई पीढ़ी के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। श्री दीक्षित ने कहा कि प्रो. द्विवेदी को पत्रकारिता का लंबा अनुभव रहा है। वे जिस भी संस्थान में रहे, उसे अपनी कर्तव्यपरायणता और कर्मठता से प्रगति की राह पर आगे बढ़ाया है।

 

#मुख्यमंत्री

Source : Agency

पाठको की राय