Friday, October 23rd, 2026

सीधे चयनकर्ता से पूर्व भारतीय कप्तान ने की मांग कहा- इस गेंदबाज को टी20 वर्ल्ड कप टीम में किया जाए शामिल

नई दिल्ली
टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले सभी टीमें अपनी कमर कस लेना चाहती है। इसके लिए वर्ल्ड कप से पहले सभी टीमें अपने बेंच स्ट्रैंथ को मजबूत बनाने में लगी है। पिछले टी20 वर्ल्ड कप से लेकर अब तक भारत ने 11 तेज गेंदबाजों को मौके दिए हैं। इनमें से कुछ ने तो आइपीएल 2022 में शानदार गेंदबाजी करके भी दिखाया है बावजूद इसके वह टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने में सफल नहीं रहे हैं। भारत की गेंदबाजी लाइनअप को लेकर भारत के पूर्व कप्तान और चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वह भारत के कुछ युवा गेंदबाजों से इतने प्रभावित हुए हैं कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम में शामिल करना चाहते हैं।

श्रीकांत, अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी से काफी प्रभावित हैं। अर्शदीप ने आइपीएल 2022 में डेथ ओवर में अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया था। बीते इंग्लैंड दौरे पर उन्हें टी20 में डेब्यू करने का मौका मिला था और तब से उन्होंने 4 मैचों में 6 विकेट हासिल किए हैं जिसमें से 5 विकेट उन्होंने डेथ ओवर में लिए हैं। फैनकोड के एक कार्यक्रम पर बोलते हुए उन्होंने अर्शदीप सिंह को लेकर एक भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में वह टी20 के बेस्ट बॉलर होंगे। उन्होंने कहा, 'वह भविष्य में टी20 अंतरराष्ट्रीय में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी होंगे। इसे नोट कर लें। वह टी20 वर्ल्ड कप टीम में होंगे। चलो चेतू, कृपया उसका नाम टी20 टीम में ले लो।' टी20 वर्ल्ड कप में भारत की गेंदबाजी की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की जगह तो पक्की है इसके अलावा अर्शदी सिंह के सामने हर्षल पटेल, आवेश खान दीपक चाहर और मोहम्मद शमी में मुकाबला है।

 

#Directly from

Source : Agency

पाठको की राय