Saturday, October 24th, 2026

भृत्य के 91 पदों में होगी सीधी भर्ती

रायपुर
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा भृत्य के कुल 91 पदों में सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों की प्रथम चरण की लिखित परीक्षा रविवार 25 सितंबर 2022 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक अयोजित होगी। राज्य के सभी 28 जिलों में परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की जाएगी।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से मिली जानकारी के अनुसार समान्य प्रशासन विभाग के 80 एवं छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के 11 रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है। इस परीक्षा के लिए आयोग द्वारा प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि के 10 दिन पहले जारी किया जाएगा। आयोग द्वारा किसी भी अभ्यर्थी को अलग से प्रवेश पत्र व्यक्तिश: नहीं भेजा जाएगा।

 

#Direct recruitment

Source : Agency

पाठको की राय