Monday, October 19th, 2026
Breaking
  •    अखिलेश का पीडीए सिर्फ सत्ता की सीढ़ी, कन्नौज की जनता से हुई बड़ी चूक: असीम अरुण  •    शिवराज सिंह चौहान का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 99 बार फेल होने वाले बता रहे BJP की एक्सपायरी डेट ‘99 बार क्वालिटी टेस्ट में फेल’, राहुल गांधी के बयान पर शिवराज चौहान का तंज BJP की एक्सपायरी डेट वाले बयान पर सियासी घमासान, शिवराज ने राहुल गांधी को दिया जवाब  •    विजयादशमी 2026: शाम 5:47 से रात 8:23 बजे तक रावण दहन का मुहूर्त, जानें पूजा का शुभ समय  •    मुजफ्फरपुर में 3 करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से तस्करी कर ला रहे मोतिहारी के दो आरोपी गिरफ्तार  •    किरेन रिजिजू का बयान- ‘भारत को कभी नहीं तोड़ सकतीं विरोधी ताकतें’, कांग्रेस के झंडों पर विवाद

आज से इंदौर से वाराणसी के लिए सीधी उड़ान शुरू होगी, इंदौर से राजकोट की उड़ान का सफर अब थम जाएगा

इंदौर
देशभर में 31 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इंदाैर एयरपोर्ट से नई उड़ान की सौगात मिलेगी, वहीं एक उडा़न का सफर भी थमेगा। रविवार से इंदौर से वाराणसी के लिए सीधी उड़ान शुरू होगी। इंदौर से राजकोट की उड़ान का सफर अब थम जाएगा। इसके अलावा इंदौर से लक्षद्वीप के लिए बेंगलुरु होते हुए कनेक्टिंग उड़ान शुरू होगी। देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से समर शेड्यूल में काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी के लिए सीधी उड़ान शुरू होगी। यह उड़ान सुबह इंदौर से रवाना होगी और रात्रि में वाराणसी से वापस आएगी। आमजन काशी दर्शन कर एक दिन में वापस आ सकेंगे। सप्ताह में सातों दिन उड़ान की सीधी सेवा मिलेगी। निजी विमान कंपनी इंडिगो उड़ान का संचालन करेगी।

 
रविवार से होगी शुरू, राजकोट का थमेगा सफर
इंदौर से सुबह 8.25 बजे उड़ान रवाना होकर सुबह 10.40 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वहीं प्रत्येक बुधवार को इंदौर से उड़ान सुबह 11.55 बजे रवाना होकर 2.10 बजे वाराणसी जाएगी। वापसी में सातों दिन रात्रि 8.05 बजे वाराणसी से उड़ान रवाना होकर रात्रि 10.15 बजे इंदौर पहुंचेगी।

नौ घंटे का मिलेगा समय
इंदौर से सुबह जाने वाली उड़ान सुबह 11 बजे वाराणसी पहुंचा देगी। वापसी में उसी दिन रात्रि 8.05 बजे वाराणसी से इंदौर के लिए उड़ान की सुविधा मिलेगी। आमजन और श्रद्धालुओं को वाराणसी में करीब नौ घंटे रुकने का अवसर मिलेगा। इस दौरान वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन के साथ ही अन्य कार्य पूरे किए जा सकेंगे।

सात माह में बंद हुई राजकोट उड़ान
गुजरात के व्यापारिक शहर राजकोट के लिए 21 अगस्त 2023 को सीधी उड़ान शुरू की गई थी। सात माह बाद अब 31 मार्च से उड़ान का संचालन पूरी तरह से बंद किया जा रहा है। शनिवार को राजकोट की आखिरी उड़ान इंदौर से रवाना हुई। अब राजकोट के लिए इंदौर से मुंबई और अहमदाबाद होकर कनेक्टिंग उड़ान की सुविधा मिलेगी। सीधी उड़ान का संचालन बंद कर दिया गया है।

लक्षद्वीप के लिए मिलेगी उड़ान
समुद्र और बीच के लिए पहचाने जाने वाले लक्षद्वीप के लिए इंदाैर से उड़ान की सुविधा रविवार से मिलेगी। यह उड़ान इंदौर से बेंगलुरु होकर जाएगी। इंडिगो विमान कंपनी लक्षद्वीप के लिए कनेक्टिंग उड़ान शुरू कर रही है, जो अगाती द्वीप पर पहुंचाएगी। इसके लिए यात्रियों को 15 हजार के करीब इंदौर से लक्षद्वीप का किराया चुकाना होगा। यह उड़ान यात्रियों को 7.35 घंटे में पहुंचाएगी। इंदौर से जाने में 3.20 घंटा और आने में 3.05 घंटा बेंगलुुरु में रुकना होगा।

 

#सीधी उड़ान

Source : Agency

पाठको की राय