Monday, October 19th, 2026

27 मार्च से इंदौर एयरपोर्ट से शारजाह के लिए सीधी उड़ान आरंभ होगी

इंदौर
 इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शारजाह के लिए सीधी उड़ान 27 मार्च से आरंभ होगी। केंद्रीय विमानन मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है।इससे पहले सीधी उड़ान पकड़ कर शारजाह जाने का सपना देख रहे लोगों के हाथ निराशा लगी थी। दरअसल पिछले दिनों इंदौर से सप्ताह में दो दिन इस उड़ान को शुरू करने के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन को प्रस्तावित शेडयूल देने वाली एयर इंडिया ने इस उड़ान को नहीं शुरू करने का निर्णय लिया था।

    मध्य प्रदेश को विश्व से जोड़ने के सपने की तरफ़ आज हमने एक महत्वपूर्ण कदम लिया है -इंदौर- शारजाह के बीच एर इंडिया इक्स्प्रेस की एक नयी उड़ान 27 मार्च 2022 से शुरू की जाएगी।मध्य प्रदेश व इंदौर वासियों को हार्दिक बधाई।

 

#इंदौर एयरपोर्ट से शारजाह

Source : Agency

पाठको की राय