Friday, October 23rd, 2026

मुजफ्फरपुर में बाराती गाड़ी और ट्रक के बीच सीधी टक्कर, 5 लोगों की हुई मौत, कई घायल

मुजफ्फरपुर.

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बड़ी सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण के चकिया से एक बारात में शामिल होने के बाद सभी लोग बोलेरो गाड़ी में सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने बारात से वापस आ रहे बोलेरो को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं अब तक इस भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या पांच तक पहुंच गई। जबकि कई लोग अभी भी गंभीर बताई जा रही है। सड़क हादसे में मरने वालों की पहचान कर ली गई। मृतकों में शुभम महतो, विपिन महतो, करी धागर, परधुमन धागर और इंद्र कुमार धागर शामिल हैं।

 

#wedding procession vehicle and truck direct collision

Source : Agency

पाठको की राय