Saturday, October 24th, 2026

ननि आयुक्त पटेल के स्थान पर दिनेश नाग बने ननि आयुक्त

जगदलपुर
निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल का तबादला हो गया है उनकी जगह पर अब दिनेश नाग नगर निगम के आयुक्त का पदभार संभालेंगे। दिनेश नाग फिलहाल एसडीएम के पद पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे। ननि आयुक्त प्रेम कुमार पटेल को रायपुर विकास प्राधिकारण का महाप्रबंधक बनाया गया है। राज्य भर में अन्य 56 अधिकारियों का तबादला किया गया है, यह आदेश राज्य प्रशासनिक सेवा सामान्य प्रशासन ने जारी किया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय