Tuesday, October 20th, 2026

नाथ के लिए विष पीने तैयार दिग्विजय सिंह


भोपाल

भाजपा के पूर्व विधायक बीरेंद्र रघुवंशी के समर्थकों से बात करते हुए वायरल हुआ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का वीडियो पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिए जवाब दिया है। इसके बाद वचन पत्र जारी होने से पहले दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे कमलनाथ के लिए विष पीने को तैयार हैं। वहीं कमलनाथ ने कहा कि दिग्विजय सिंह से मेरा राजनीतिक संबंध नहीं बल्कि पारिवारिक संबंध है।

दरअसल भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर कमलनाथ का वीडियो वायरल किया है, जिसमें कमलनाथ बोल रहे हैं कि दिग्विजय सिंह और जयवर्धन के पास जाइए और उनके कपड़े फाड़िए। रात में यह वीडियो जमकर वायरल हो गया।  कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद कमलनाथ के बंगले पर कुछ असंतुष्ट पहुंचे थे। कोलारस से विधायक बीरेंद्र रघुवंशी के समर्थक नाथ से मिले और रघुवंशी का टिकट को लेकर कमलनाथ से बहस करने लगे। इस दौरान नाथ ने कहा कि आप यहां पर गदर मत कीजिए। दिग्विजय सिंह और जयवर्धन के पास जाइए और उनके कपड़े फाडिए।

इस वीडियो के बाद सोमवार सुबह दिग्विजय सिंह एक्स पर लिखा कि ‘जब परिवार बड़ा होता है तो सामूहिक सुख और सामूहिक द्वंद्व दोनो होते है। समझदारी यही कहती है कि बड़े लोग धैर्यपूर्वक समाधान निकालें। ईश्वर भी उन्हीं का साथ देते हैं जो मन और मेहनत का मेल रखते हैं नर्मदे हर । दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा कि हैरान परेशन कांग्रेसियों का नहीं निकलेगा समाधान, कमलनाथ ने कपड़ा फड़वाने का लिया ठान।

 

Source : Agency

पाठको की राय