Sunday, October 25th, 2026

दिग्विजय सिंह फिर कोरोना की चपेट में, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह, जानें स्वास्थ्य का ताजा हाल

भोपाल

मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना की एंट्री हो गई है. लंबे समय बाद मध्य प्रदेश में कोरोना का कोई मरीज सामने आया है, आपको बता दें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कोराना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिय प्लेटफॉर्म X पर दी है. आपको बता दें इसके पहले भी दिग्विजय सिंह इसी साल दो बार कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं.

दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा "मेरा COVID test पॉजिटिव आया है. मुझे 5 दिनों के लिए आराम करने के लिये कहा गया है. इसलिए मैं कुछ समय के लिए नहीं मिल पाऊँगा. क्षमा करें. आप सभी भी COVID से बचने के लिए अपना ख्याल रखें.

 

#Digvijay Singh

Source : Agency

पाठको की राय