Thursday, October 22nd, 2026

अहंकार त्याग कर कार्यकर्ताओं को सम्मान देना सीखें दिग्विजय : सिंधिया

भोपाल
 केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को अहंकार त्यागने और कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की सीख दी है।

सिंधिया ने अपने ट्वीट में कहा कि अपनी पार्टी के ही नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ षडयंत्रकारी तरीक़े से पेश आने व दुर्व्यवहार करने की सिंह की पुरानी आदत रही है। उन्हें लगता है सभी उनके इशारे पर रिमोट की तरह काम करेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने सिंह को संबोधित करते हुए कहा कि 'राजासाहब', अहंकार त्यागें, लोगों को अपनाना और सम्मान देना सीखें।
साथ ही उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें सिंह किसी कार्यक्रम में मंच पर हैं। वे मंच पर चढ़ रहे एक पार्टी नेता से ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि वे मंच से उतर कर नीचे बैठ जाएं। कुछ ही देर में वे मंच से उतर रहे पार्टी के उस नेता पर गुस्सा करते हुए भी सुनाई दे रहे हैं।
ये वीडियो दो दिन पहले प्रदेश के बुरहानपुर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का बताया जा रहा है।

 

 

 

Source : Agency

पाठको की राय