Wednesday, October 21st, 2026

फुरसत में हैं दिग्विजय इसलिए देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े : वीडी

भोपाल
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह फुरसत में हैं। इसलिए वे देश विरोधी ताकतों से साथ हमेशा खड़े रहते हैं। दिग्विजय के ट्वीट को लेकर किए सवाल के जवाब में शर्मा ने कहा कि  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है कि सिंह पर नजर रखी जाए और उनकी गतिविधियों की पैनी जांच हो। उन्होंने धारा 370 के मामले में दिग्विजय द्वारा दिए गए बयान पर भी दिग्विजय की भूमिका पर सवाल उठाए।

गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि भाजपा सरकार और संगठन दोनों ही एक दूसरे के पूरक हैं। मध्यप्रदेश इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इसलिए विगत डेढ़ दशक से हमारी सरकार चल रही है और नित नए कीर्तिमान गढ़ रही है। वैक्सीनेशन के मामले में कल ही नया कीर्तिमान सामने आया है।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वैक्सीनेशन और कोरोना की समीक्षा लगातार कर रहे हैं, जिससे इसकी सक्रियता ग्राउंड लेवल तक दिखाई दे रही है और इसके रिजल्ट सबके सामने हैं।  इसके विपरीत कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों में ऐसी बात नहीं है। वे सिर्फ टीवी, ट्विटर पर ही काम करती हैं।  मंत्री मिश्रा ने ये बातें प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा में कहीं। इसके पहले उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे कांग्रेस की आटोनामस नालेज यूनिवर्सिटी के अधिष्ठाता हैं। घर से बाहर नहीं निकलते और कमोवेश यहीं स्थिति प्रदेश कांग्रेस की है।

बगैर किसी लाजिक के गोलमाल, धांधली, भ्रष्टाचार जैसे शब्दों की बातें करते हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूर्व सीएम कमलनाथ की मुलाकात को लेकर कहा कि सुना तो यह है कि वे कैप्टन अमरिंदर सिंह, सचिन पायलट से भी नहीं मिलीं। पीसीसी चीफ से मिल भी लें तो क्या होगा? हालात बदलने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सक्रियता पर सवाल उठाने वाले कांग्रेसी अपना घर देखें। एक माह से उनके अध्यक्ष नहीं हैं। हमारी सक्रियता तो सतत चलने वाली प्रक्रिया है।

 

#वीडी

Source : Agency

पाठको की राय