Wednesday, October 21st, 2026

Digiboxx का 6 महीनों में 10 लाख लोगो ने किया इस्तेमाल

मुंबई

देश का पहला और एकमात्र स्वदेशी सार्वजनिक क्लाउड स्टोरेज DigiBoxx लॉन्च होने के छह महीने के भीतर 10 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं का विश्वास हासिल कर लिया है। इस प्लेटफॉर्म पर 16फीसदी से ज्यादा उपयोगकर्ता हर दिन सक्रिय रहते हैं। दिसंबर 2020 में नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत द्वारा इसे लॉन्च किया गया था। ये प्लैटफॉर्म भारतीय डिजिटल फाइल भंडारण, साझाकरण और डेटा प्रबंधन उत्पाद है, जो उन व्यक्तियों के लिए भंडारण का विकल्प प्रदान करता है जो अपने व्यक्तिगत और कार्य डेटा का भंडारण करना चाहते हैं। ये 30 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली मासिक और वार्षिक योजनाओं में उपलब्ध है। व्यक्तियों के लिए, एक मुफ्त खाता है जो 20 जीबी स्टोरेज, 2जीबी अधिकतम फाइल स्पेस और जीमेल एकीकरण के साथ आता है।

मोबाइल उपयोग के व्यवहार में इस तरह की भारी वृद्धि के परिणामस्वरूप देश में स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए भंडारण स्थान एक वास्तविक समस्या बन गया है और मुफ्त और उचित कीमत वाली जगह की माँग लगातार बढ़ती जा रही है। जबकि, क्लाउड स्टोरेज सेवाओं के प्रमुख प्रदाता अपने ग्राहकों के लिए मुफ्त भंडारण समाप्त कर रहे हैं वहां, Digiboxx एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो प्रति दिन एक रुपये पर 100 जीबी का भंडारण और सभी उपयोगकर्ताओं के लिए 20 जीबी तक मुफ्त भंडारण की सुविधा देती है।

लाखों लोगों का विश्वास जीतने के मौके पर नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा, "खासकर बूटस्ट्रैप्ड फर्म के लिए, सिर्फ 6 महीने में 10लाख लोगों तक पहुंचना उल्लेखनीय उपलब्धि है। देश को 'आत्मनिर्भर भारत' के हमारे दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए ऐसी और अधिक घरेलू तकनीकों की आवश्यकता है।”

वहीं, DigiBoxx के सीईओ अर्नब मित्रा ने 10 लाख उपयोगकर्ताओं तक पहुँचने के मौके पर कहा, "पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया DigiBoxx पहले से ही देश भर में दस लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं द्वारा उपयोग किया जा रहा है। हम मिलकर अपने देश के लोगों के लिए डिजिटल भंडारण सुविधा का निर्माण करना चाहते हैं। हमारा लक्ष्य 8 भारतीय भाषाओं में भंडारण के लिए उपयोग में आसान, व्यापक समाधान प्रदान करना है जो सभी उपकरणों पर विशेष रूप से भारतीय निवासियों के लिए उपलब्ध है। इस वर्ष के अंत तक हम 20 लाख तक पहुँचने का लक्ष्य हैं और हम इसको लेकर आश्वस्त हैं।”

 

#Digiboxx

Source : Agency

पाठको की राय