Sunday, October 25th, 2026

चेरपाल साप्ताहिक बाजार पहुंचकर डीआईजी व एसपी ने ग्रामीणों से की चर्चा

दंतेवाड़ा

नक्सल प्रभावित क्षेत्र तुमड़ीगुण्डा, छोटेकरका, पाहुरनार क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत दंतेवाड़ा रेंज के डीआईजी कमलोचन कश्यप एवं पुलिस अधीक्षक गौरव राय अ नक्सली गतिविधियों, ग्रामीणों की समास्याओं के संबंध में जानकारी लेने व अंदरूनी क्षेत्र में स्थापित कैंपों/थानों का औचक निरीक्षण एवं जवानों की समास्याओं के साथ हौसला अफजाई हेतु भ्रमण किया गया तथा समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इसी दौरान डीआईजी व पुलिस अधीक्षक चेरपाल के साप्ताहिक बाजार में जनता के बीच जाकर बाजार की व्यवस्था व बाजार में आये अंदरूनी ईलाकों के ग्रामीणों व दुकानदारों से बातचीत व समस्या के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में भी काफी उत्साह के साथ खुलकर संवाद किया। अंदरूनी क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान नक्सली गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली गई।

 

Source : Agency

पाठको की राय