Thursday, October 22nd, 2026

हवाई अड्डा नहीं गया क्योंकि व्हीलचेयर पर लोगों का सामना करने को लेकर नर्वस था: पंत

नई दिल्ली
 भारत के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने खुलासा किया है कि भयानक दुर्घटना में चोटिल होने के बाद वह हवाई अड्डे में जाने में हिचक रहे थे क्योंकि वह व्हीलचेयर पर बैठकर लोगों का सामना करने को लेकर नर्वस थे।

दिसंबर 2022 में दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर भयानक कार दुर्घटना में 26 साल के पंत को कई चोटें लगी थीं। पंत की जान तो बच गई लेकिन उन्हें घुटने का बड़ा ऑपरेशन कराना पड़ा और विस्तृत रिहैबिलिटेशन से गुजरना पड़ा।

पंत ने भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन के टॉक शो ‘धवन करेंगे’ में कहा, ‘‘यह दुर्घटना मेरे लिए जीवन बदलने वाला अनुभव था। इसके बाद जब मैं होश में आया तो मुझे यह यकीन भी नहीं था कि मैं जिंदा हूं लेकिन भगवान ने मुझे बचा लिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं हवाई अड्डा नहीं गया क्योंकि मैं व्हीलचेयर पर लोगों का सामना करने को लेकर नर्वस था। मैं दो महीने तक अपने दांत भी साफ नहीं कर पाया और छह से सात महीने तक मैंने असहनीय दर्द का सामना किया।’’ इस आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ने हाल में संपन्न आईपीएल में 14 महीने बाद वापसी की और अच्छी फॉर्म में नजर आए।

 

 

 

 

 

 

#Rishabh Pant

Source : Agency

पाठको की राय