Friday, October 23rd, 2026

नहीं मिला अमेठी से टिकट, फेसबुक पर रॉबर्ट वाड्रा ने लिखा भावुक पोस्ट

नई दिल्ली.

चुनाव से पहले चर्चा थी कि इस बार रॉबर्ट वाड्रा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी की सीट पर प्रत्याशियों का ऐलान करने में भी खासी देरी की। रायबरेली सीट पर राहुल गांधी तो अमेठी सीट पर कांग्रेस के करीबी किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया गया है। इसी बीच रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर भावुक पोस्ट किया है। बता दें कि अमेठी का फैसला राजनीतिक पंडितों के लिए भी चौकाने वाला था।

फेसबुक पर किए गए पोस्ट में रॉबर्ट वाड्रा ने लिखा, 'राजनीति की कोई भी शक्ति, पद हमारे परिवार के बीच नहीं आ सकती। हम सभी अपने महान राष्ट्र की जनता और जनता की बेहतरी के लिए हमेशा काम करेंगे, करेंगे और करते रहेंगे। आपके समर्थन और शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद। मैं सदैव अपनी जनसेवा के माध्यम से यथासंभव लोगों की मदद करूंगा।'
बता दें कि रॉबर्ट वाड्रा कई बार अमेठी से चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। अमेठी से प्रत्याशी के ऐलान के बाद यह रॉबर्ट वाड्रा की पहली प्रतिक्रिया है। बता दें कि रॉबर्ट वाड्रा ने सक्रिय राजनीति में आने का इरादा जताया था। कयास थे कि अगर अमेठी से उन्हें टिकट भी दिया जा सकता है। हालांकि कांग्रेस के  फैसले ने सबको हैरान कर दिया। वाड्रा ने कहा था कि वह जनता के बीच रहते हैं इसलिए राजनीति में आ सकते हैं। वहीं भाजपा ने भी अमेठी और रायबरेली का किटट फाइनल होने के बाद तंज कसते हुए कहा था कि वाड्रा परिवार को किनारे कर दिया गया है।

 

#Robert Vadra#emotional post#Amethi

Source : Agency

पाठको की राय