डायबिटीज के मरीज चोट लगने पर ये तरीके अपनाएं, जल्द ठीक होगा घाव
इंदौर
डायबिटीज के मरीजों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी है। उन्हें अपनी डाइट और लाइफस्टाइल के लेकर सजग रहना चाहिए। अपनी जीवनशैली या डाइट में थोड़ी-सी लापरवाही ब्लड शुगर के संतुलन को बिगाड़ सकती है। यदि समय रहते मैनेज नहीं किया जाए तो जानलेवा साबित हो सकती है। इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों को कहीं चोट लग जाए तो काफी सावधानी बरतनी चाहिए। दरअसल, डायबिटीज के मरीजों के घाव जल्दी ठीक नहीं होते हैं। इससे रिकवर होने में समय लगता को संक्रमण फैलने का डर रहता है। ओनली माय हेल्थ ने इस संबंध में Wockhardt अस्पताल के कंसलेंट इंटरनल मेडिसिन, डॉ अनिकेत मुले से बात की। उन्होंने बताया कि डायबिटीज मरीजों को अगर चोट लग जाए तो वे क्या करें। जिससे घाव तेजी से ठीक हो सके।
सफाई अच्छी तरह से करें
डायबिटीज के मरीज चोट को साफ करने से पहले अपने हाथों को साबुन से साफ कर लें। इसके बाद चोट को सादे पानी से धो लें। ध्यान रखें उसमें गंदगी न रह जाए। आप चाहें तो चोट को गुनगुने पानी से धो सकते हैं।
दबाव बनाएं
अगर धोने के बाद भी चोट से खून बह रहा है तो उस पर दबाव बनाएं। जिससे रक्त बहना बंद हो जाए। यदि काफी खून बह रहा है तो इसे हल्के में न लें। किसी डॉक्टर के पास तुरंत जाएं।
एंटीबायोटिक क्रीम लगाएं
चोट लगे हिस्से से खून आना बंद हो जाए तो रिकवरी के लिए एंटीबायोटिक क्रीम लगाना न भूलें। एंटीबायोटिक क्रीम डॉक्टर की सलाह पर ही खरीदें।
ड्रेसिंग करवाएं
घाव बहुत गहरा न हो और बिना ड्रेसिंग के ठीक हो सकता है तो खुला छोड़ दें। अगर घाव को ड्रेसिंग की आवश्यकता है तो अनदेखा न करें। क्रीम लगाने के बाद चोट पर बैंडेज लगाएं। चोट ढके रहने से संक्रमण का खतरा कम हो जाएगा।

पाठको की राय