Tuesday, October 20th, 2026

नलखेड़ा पहुंचे धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, प्रसिद्ध बंगलामुखी माताजी मंदिर में की पूजा

 नलखेड़ा

छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बीती रात मंदसौर जिले के खेजड़िया गांव में आयोजित हनुमंत कथा के सामपन के पश्चात छतरपुर जाते समय आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में स्थित विश्व प्रसिद्ध बंगलामुखी माताजी मंदिर पहुंचे और दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना की।

 

जिसके पश्चात वे रात में ही रवाना हो गए। इस दैरान उनके साथ मंदिर के पुजारी सहित भक्तगण और उनके दर्शन करने के लिए उनके अनुयायी अधिक संख्या में उपस्थित रहे। उनकी सुरक्षा में पुलिस व प्रशासनिक अमला भी भी जब तक उपस्थित रहा जब तक वे यहां से रवाना नहीं हो गए।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय