Sunday, October 25th, 2026

धर्मेश ने संभाला आरडीए सीईओ का कार्यभार

रायपुर
राज्य शासन के आदेश के बाद आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले उन्होंने रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ से मुलाकात की। कार्यभार ग्रहण करने के बाद साहू ने सभी अधिकारियों का परिचय प्राप्त कर प्राधिकरण के विकास और निर्माण कार्यों की जानकारी ली। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में आयुक्त हैं। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा 2010 बैच के अधिकारी है। साहू इससे पहले नारायणपुर जिला के कलेक्टर, महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक, संचालक भू-अभिलेख व संचालक शासकीय मुद्रण एवं लेखन रह चुके हैं।

 

#RDA CEO

Source : Agency

पाठको की राय