Monday, October 26th, 2026

धर्मेंद्र सिंह परिहार बनें जनपद अध्यक्ष, एक वोट ने किया कमाल

सीधी
हाई प्रोफाइल शीट जनपद पंचायत सीधी के अध्यक्ष जी का फैसला हो चुका है भाजपा के धर्मेंद्र सिंह परिहार 1 मतों से विजई हो गए हैं।

जी हां बता दें कि चारों ओर कांग्रेस मय वातावरण के बीच आज जनपद पंचायत सीधी में भाजपा का कमल खिल गया है। लम्बे संघर्ष और कड़ी उठा पटक के बीच आज धर्मेंद्र सिंह परिहार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुषमा दधीचि सिंह को पराजित कर जनपद पंचायत सीधी के अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। कुल पड़े 25 मतों में से धर्मेंद्र सिंह परिहार को 13 जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुषमा दधीचि सिंह को 12 मत मिले हैं। जनपद सीधी के अध्यक्ष पद के लिए चल रहे मतदान कि संवेदनशीलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई थानों के थानेदार सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए हैं और खुद एडिशन एसपी मौके पर मौजूद हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय