Tuesday, October 20th, 2026

धर्म सिंह सैनी का दावा, 20 जनवरी तक हर दिन इस्तीफा देंगे एक मंत्री और 3-4 विधायक

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) का बिगुल जैसे ही बजा, कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में मानो भगदड़ सी मच गई है। योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में शामिल तीन मंत्रियों समेत अब तक 12 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। आज इस्तीफा देने वालों में राज्य मंत्री रहे घर्म सिंह सैनी का भी नाम शामिल है। भागवा पार्टी का साथ छोड़ते ही उन्होंने पार्टी में बड़ी टूट का दावा कर दिया। सैनी ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि 20 जनवरी तक एक मंत्री और 3-4 विधायक हर दिन भाजपा से इस्तीफा देंगे। आपको बता दें कि कल योगी कैबिनेट में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी इस्तीफा दे दिया था। वह जल्द ही अखिलेश यादव की समाजवाजी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं।

मीडिया से बात करते हुए सैनी ने कहा, ''मैंने इस्तीफा दिया है क्योंकि 5 साल तक दलितों, पिछड़े वर्गों को दबाया गया, उनकी आवाज को दबाया गया। स्वामी प्रसाद मौर्य जो कहेंगे हम करेंगे। 20 जनवरी तक हर दिन एक मंत्री और 3-4 विधायक देंगे इस्तीफा।'' सैनी के इस्तीफे पर अखिलेश यादव ने लिखा, ''सामाजिक न्या’ के एक और योद्धा डॉ. धर्म सिंह सैनी जी के आने से, सबका मेल-मिलाप-मिलन करानेवाली हमारी ‘सकारात्मक और प्रगतिशील राजनीति’ को और भी उत्साह व बल मिला है। सपा में उनका ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! बाइस में समावेशी-सौहार्द की जीत निश्चित है!''

 

 

#Dharam Singh Saini

Source : Agency

पाठको की राय