प्रीति योग में आज मनेगा धनतेरस, ऐसे करें पूजा- अर्चना
नई दिल्ली.
पंचांग के अनुसार,धनतेरस के दिन से ही दीपावाली के त्योहार का शुभारंभ हो जाता है,जो की इस वर्ष 10 नवंबर शुक्रवार को प्रीति योग मे मनाई जाएगी। 11.57 दिन के बाद पुरे दिन खरीददारी कर सकते है, जो शुभ होगा। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाते हैं। शास्त्रों मे वर्णन के अनुसार धनतेरस के दिन लोग कोई भी एक नया धातु की खरीदारी अवश्य करते हैं, धनतेरस पर माता लक्ष्मी और धन के अधिपति कुबेर की पूजा की जाती है।
वहीं 11 नवंबर शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव, दीपदान एवं छोटी दीपावली का शुभ संयोग बन रहा है। 12 नवंबर रविवार को दीपावली के दिन सौभाग्य योग बन रहा है। इस दिन माता काली,भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजन करने से सुख, वैभव, यश की प्राप्ति होती है। गोवर्धन पूजा का पर्व इस बार 14 नवंबर, मंगलवार को मनाया जायेगा। इस पर्व का संबंध भगवान श्री कृष्ण से हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। भाई दूज एवं भगवान चित्र गुप्त जी की पूजा 15 नवंबर बुधवार को मनायी जायेगी।

पाठको की राय