धनखड़ ने की वेनेजुएला की उप राष्ट्रपति से मुलाकात
नई दिल्ली
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को वेनेजुएला की उप राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगुऐज के साथ एक बैठक की और दोनों देशों के आपसी मुद्दों पर विचार विमर्श किया।
उप राष्ट्रपति सचिवालय ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नेताओं की यह बैठक उप राष्ट्रपति निवास पर हुई।
बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग, जनता का जनता से संपर्क बढ़ाने, योग और आयुर्वेद को प्रोत्साहन देने तथा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया।
#Vice President Jagdeep Dhankhar
Source : Agency

पाठको की राय