Friday, October 23rd, 2026

धनबाद: बढ़ते कोरोना केस के बीच 10 कंटेनमेंट जोन में कर्फ्यू

धनबाद
धनबाद में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के मिलने के बाद दस क्षेत्रो में कन्टेनमेट जोन बनाया गया है। अपर समाहर्ता सह सीईओ जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार धनबाद श्याम नारायण राम ने इसके लिए आदेश जारी किया है। पॉजिटिव व्यक्ति के निवास स्थान को एपी सेंटर चिह्नित करते हुए कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन का निर्माण कर तत्काल प्रभाव से अगले निर्देश तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है।

उन्होंने धनबाद में नावाडीह मौजा 265 पूर्वी टुंडी ब्लॉक, झा निवास वृंदावन कॉलोनी नियर पैट्रोल पंप सबलपुर, हारमोनी अपार्टमेंट नियर प्रगति नर्सिंग होम सरायढेला, सनफ्लावर अपार्टमेंट नावाडीह, वीर कुंवर सिंह कॉलोनी कार्मिक नगर, मेन रोड राज ग्राउंड के सामने झरिया, नगरी कला तेतुलमारी, राजगंज नंबर 198, खरखरी 307 तथा सी ब्लॉक वार्ड 22 सरायढेला में पोजिटिव व्यक्ति के निवास स्थान को एपी सेंटर चिह्नित करते हुए कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन का निर्माण कर तत्काल प्रभाव से अगले निर्देश तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है।

 

#Curfew

Source : Agency

पाठको की राय