वोटिंग के बाद भिड़े धनंजय सिंह और सपा के समर्थक, मारपीट के बाद हुई जमकर फायरिंग
जौनपुर
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग समाप्त होने के बाद जौनपुर जिले में बवाल हो गया। जेडीयू प्रत्याशी धनंजय सिंह और समाजवादी पार्टी के समर्थक आपस में भिड़ गए। इतना ही नहीं, दोनों धनंजय सिंह और सपा प्रत्याशी लकी सिंह के समर्थकों के बीच कई राउंड गोलियां भी चलीं। इस दौरान काफी तोड़फोड़ और पथराव भी हुआ।
ये घटना सिकरारा थाना क्षेत्र के रीठी बाजार की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फर्जी मतदान को लेकर जेडीयू और समाजवादी पार्टी के समर्थक आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट तोड़फोड़ और पथराव हुआ। इतना ही नहीं, दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच गोलियां भी चली। हालांकि, पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है।

पाठको की राय