Wednesday, October 21st, 2026

ऑनलाइन दावा प्रेषण में 96.95 प्रतिशत के साथ धमतरी जिला प्रदेश में पहले स्थान पर

धमतरी
शिक्षा सत्र 2020-21 में आर.टी.ई. के तहत प्रवेशित बच्चांे के व्यय प्रतिपूर्ति राशि भुगतान के लिए राज्य शासन द्वारा ऑनलाइन मोड में दावा राशि की जानकारी मंगाई गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.रजनी नेल्सन ने बताया कि 07 फरवरी की स्थिति में जिले के 197 स्कूलों में से 191 अशासकीय स्कूलों द्वारा दावा प्रेषित किया गया। इस तरह शिक्षा का अधिकारी अधिनियम के तहत ऑनलाइन दावा प्रेषण में धमतरी जिला 96.95 प्रतिशत के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। बताया गया है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत शिक्षा सत्र 2020-21 में जिले के 1548 सीटों में 1248 बच्चों को निःशुल्क प्रवेश दिया गया है।

 

#Dhamtari district

Source : Agency

पाठको की राय