सायबर अपराध की रोकथाम पर पैनल डिस्कशन में डीजी बताएंगे जांच का स्तर
भोपाल
प्रदेश पुलिस अकादमी में आयोजित हो रही सायबर क्राइम इंवेस्टीगेशन एवं इंटेलीजेंस इंटरनेशनल समिट में आज मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में पुलिस के मुखिया सायबर अपराधों पर पैनल डिस्कशन कर रहे हैं। पांचों राज्यों में पुलिस महानिदेशक ने बताया कि उनके राज्य में इस तरह के अपराधों की रोकथाम के लिए कितने प्रयास उनके यहां पर किए जा रहे हैं।
आज पहले सत्र में प्रदेश के डीजी विवेक जौहरी सहित उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान और असम के डीजीपी वर्चुअली एक दूसरे से जुड़े। पांचों राज्यों के डीजीपी ने बताया कि सायबर अपराधों की रोकथाम और उसकी जांच कर आरोपियों तक पहुंचने में राज्य की पुलिस क्या-क्या प्रयास करती है। इस संबंध में पांचों राज्यों की पुलिस को सायबर अपराध पर नकेल कसने और ऐसे अपराधियों की धरपकड़ के लिए भी मिलकर काम करने की बात हुई। इन राज्यों के लोगों को इस तरह के अपराधों से बचने के लिए संयुक्त रूप से जागरुक करने के प्लान पर भी चर्चा हुई। साथ ही यह भी बात हुई कि सभी राज्यों की पुलिस एक दूसरे के राज्य में छुपे हुए सायबर अपराधियों को गिरफ्तार करवाने में मदद करे।

पाठको की राय