Saturday, October 24th, 2026

भक्तों ने शनिदेव को चढ़ाया तिल और तेल

भोपाल। राजधानी के विविध मंदिरों समेत शनिदेव के मंदिरों में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा जो कि देर रात चलता रहेगा। आज शनिश्चरी अमावस्या के साथ ही साल का पहला सूर्य ग्रहण होने के कारण दिन काफी खास माना जा रहा है। इस दिन सूर्य ग्रहण रात के समय रहेगा जो कि भारत में दिखाई नहीं देगा और इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा। शनिश्चरी अमावस्या होने के कारण स्नान-दान, पुण्य लाभ के साथ ही मंदिरों के पट भी खुले रहे। श्रद्धालुओं द्वारा विविध प्रकार से पूजा-अर्चना क्रम जारी रहा जो कि देर रात जारी रहेगा।

शनि मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर
विद्वान पंडितों का मत है कि शनिश्चरी अमावस्या पर पितरों के तर्पण और श्राद्ध आदि किए जाते हैं। इसके अलावा शनिदेव तिल और तेल भी भक्तों के द्वारा अर्पित किया जा रहा है। इस दिन पीपल की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। पवित्र नदियों में स्नान कर दान आदि के लिए भक्तों के द्वारा सुबह से ही लंबी कतारें देखी गर्इं। शहर के विविध मंदिरों समेत शीतलदास की बगिया और नर्मदा व बेतवा समेत अन्य कई स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा दान-पुण्य कर पूजा-पाठ का क्रम जारी है।

 

Source : Agency

पाठको की राय