Tuesday, October 20th, 2026

देवी अहिल्या बाई होलकर थोक मंडी में प्याज में तेजी देखने को मिली, कुछ दिनों में दाम हो सकता है दोगुना

इंदौर
देवी अहिल्या बाई होलकर थोक मंडी में प्याज में अच्छी तेजी देखी गई। प्याज में बेस्ट माल ऊपर में 3100 रुपये तक बिक गया। लगातार बरसात के कारण प्याज की क्वालिटी खराब हुई है। इस बीच राखी पूर्व की मांग निकलने लगी है। ऐसे में अच्छे माल में तेजी आ रही है। अच्छी क्वालिटी में गोल्टा प्याज भी 2800 रुपये तक बिका। प्याज की आवक करीब 35 हजार बोरी तक रही।

आलू और लहसुन
आलू के भाव में अभी स्थिरता है। एक-दो लाट ही ऊपर में 2400 रुपये बिके। आलू की आवक करीब 5-6 हजार बोरी रही। कारोबारियों को राखी के लेवाली का इंतजार है। लहसुन की आवक घटकर 5 हजार बोरी की रही लेकिन दाम बीते सप्ताह के मुकाबले नरम ही है। लहसुन ऊपर में एक-दो लाट बेस्ट क्वालिटी होने पर 2000 रुपये तक बिकती है। शेष माल बेस्ट में ऊपर में 18000-19000 रुपये क्विंटल तक बिकी।

मंडी भाव
प्याज

    बेस्ट- 3000 से 3100 रुपये/ क्विंटल
    एवरेज और अच्छा गोल्टा- 2600-2800 रुपये/ क्विंटल
    गोल्टी- 1800 से 2000 रुपये/ क्विंटल

आलू
    चिप्स बेस्ट- 2200 से 2400 रुपये/ क्विंटल
    ज्योति-- 2000 से 2100
    आगरा -1300 से 1500
    एवरेज- 1100-1200
    गुल्ला- 700-900

लहसुन
    ऊंटी- 18000 से 19000 रुपये/ क्विंटल
    बोल्ड -15000 से 17000
    मीडियम- 12000-14000
    बारीक- 8000-10000

 

 

#onion prices

Source : Agency

पाठको की राय