Wednesday, October 21st, 2026

आरंग विस क्षेत्र के विभिन्न गांवो में आदर्श ग्राम योजना के तहत विकास कार्य होंगे

रायपुर
नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर रायपुर जिले के आरंग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल किया गया है। योजना में शामिल ग्रामों की आवश्यकता के मुताबिक मूलभूत विकास कार्य कराए जाएंगे इसके लिए 40-40 लाख रुपए के कार्य प्रत्येक ग्राम में कराये जायेंगे। आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 43 ग्रामों को पिछले वर्षों में इस योजना में शामिल किया गया था। वर्ष 2022-23 में 13 और ग्रामों को इस योजना में शामिल किया गया है, इनमें ग्राम बोडरा, कुहेरा, सेंध, खुटेरी, पचेड़ा, रोको, चकवे, छतौना, कठिया, नवागांव, जुगेशर, और कोटनी ग्राम शामिल है। इन गांवों को योजना में शामिल किए जाने पर जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच एवं ग्रामीणजनों ने हर्ष व्यक्त कर मंत्री डॉ. डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय