Tuesday, October 20th, 2026

अटल भूजल योजना के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

पलेरा
केंद्र सरकार द्वारा आयोजित एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा संचालित अटल भूजल योजना का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न अटल भूजल योजना सेक्टर प्रभारी दशरथ प्रसाद धनुषधारी ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद पंचायत सीईओ एम आर मीणा जीके द्वारा मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन कर विधिवत शुभारंभ किया गया तत्पश्चात  बाल्मी संस्थान भोपाल से मास्टर ट्रेनर विवेक पेंढारकर जी के द्वारा विकासखंड पलेरा की विभिन्न पंचायतों से उपस्थिति जल मित्रों को भूजल के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की एवं प्रत्येक पंचायत में चिह्नित किसानों के यहां पर जो फिलो मीटर लगाए जाने हैं चिन्हित किसानों की नाम एवं सूची के संबंध में जानकारी प्रदान की कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुनील रजक जनपद सदस्य जनपद पंचायत पलेरा के द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया गया कि ग्राम पंचायत स्तर पर जल मित्रों के द्वारा जो कार्य किया जा रहा है वह प्रशंसनीय एवं गौरवान्वित है ग्राम स्तर पर हमें जन समुदाय को साथ लेकर पानी की विकट समस्या से समाधान पाना है साथ ही साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर लागू करना एवं सुचारू रूप से उसका संचालन हो यह हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कार्यक्रम में उपस्थित राजकुमार जैन विकासखंड समन्वयक, सुरेंद्र जैन आईसी एक्सपर्ट, बिनय अहिरवार, नीरज यादव ,राघवेंद्र सिंह परमार, हर्षचंद रजक संजय नगर, दशरथ प्रसाद धनुषधारी, जय वती कुशवाहा, नंदकिशोर प्रजापति ,चतुर्भुज कुशवाहा, श्रीपत सिंह भदोरिया, हिरदेश सेन जयराम ,गोकुल ,अजेंद्र,देविंदर, हरपाल सिंह ,मुकुंदी लाल बाबाजी नवांकुर संस्था के सदस्य ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं जलमित्र कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय